Friday, February 4, 2011

तेजेन्द्र शर्मा

जन्म: २१ अक्टूबर १९५२ को पंजाब के शहर जगरांव के रेल्वे क्वार्टरों में। उचाना, रोहतक व मंडी में बचपन के कुछ वर्ष बिताकर १९६० में पिता का तबादला उन्हें दिल्ली ले आया।
शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (आनर्स) अंग्रेजी, एम.ए. अंग्रेजी, एवं कम्प्यूटर कार्य में डिप्लोमा।
प्रकाशित कृतियां :
कहानी संग्रह : काला सागर (१९९०), ढिबरी टाइट (१९९४ में पुरस्कृत), देह की कीमत (१९९९), ये क्या हो गया? (२००३).
भारत एवं इंग्लैंड की लगभग सभी पत्र पत्रिकाओं में कहानियां, लेख कवितायें ,समीक्षायें, कवितायें, एवं गज़लॆं प्रकाशित।
अंग्रेजी में :1.Lord Byron - Don Juan 2. John Keats - The Two Hyperions
दूरदर्शन के लिये शांति सीरीयल का लेखन
अन्नू कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म अभय में नाना पाटेकर के साथ अभिनय
कथा यूके के माध्यम से लंदन में निरंतर साहित्य साधना।
पुरस्कार
१ ढिबरी टाइट के लिये महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार, १९९५ में प्रधानमंत्री अटल जी के हांथों
२सहयोग फाउन्डेशन का युवा साहित्यकार पुरस्कार १९९८।
३ सुपथगा सम्मान १९८७।
४ कृति यूके द्वारा वर्ष २००२ के लिये बेघर आंखे को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार।
संप्रति सिल्वरलिंक रेल्वे, लंदन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत।
Email : kahanikar@hotmail.com

No comments: